नई दिल्ली, जुलाई 29 -- जींस की मार्केट में कई वैराइटी मिल जाती है। स्किन फिट, रेगुलर फिट, बूटकट, फ्लेयर। रेगुलर और स्किन फिट तो सबको समझ आती है लेकिन काफी सारी गर्ल्स बूटकट और फ्लेयर जींस को एक समझती हैं। जबकि ये दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अगर इनकी डिजाइन को ध्यान से देखेंगी तो पाएंगी कि इनमे बहुत थोड़ा अंतर होता है और यहीं अंतर इसे अलग कर देता है। इन दिनों फ्लेयर जींस ट्रेंड में हैं और गर्ल्स फ्लेयर की बजाय बूटकट जींस पहन रहीं। तो जानें दोनों में क्या है अंतर।कैसी होती है बूटकट जींस की डिजाइन बूटकट जींस खरीदने से पहले समझे कि इसकी डिजाइन कैसी होती है और ये किन गर्ल्स पर ज्यादा सूट करेगी। बूटकट जींस थाईज, हिप एरिया से लेकर घुटने तक बिल्कुल फिटेड होती है और घुटने से नीचे इसमे फ्लेयर होता है। मतलब ढीलापन होता है। इस तरह की डिजाइन हो...