गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शहर के ऊंचरी क्षेत्र की गलियों में अवैध बूचड़खानों के विरुद्ध सघन सर्च अभियान चलाया गया। लगभग एक घंटे तक चले अभियान के दौरान अस्थाई टिन शेडनुमा कमरों में चल रहा एक अवैध बूचड़खाना मिला। जहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पशु अवशेष व अन्य अवैध सामग्री बरामद हए। सर्च टीम में मौके पर मौजूद जिला पशुपालन पदाधिकारी ने प्रथम दृष्टया यह मामला गोकशी से संबंधित होने की पुष्टि की। एसडीएम ने कहा कि बूचड़खानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर एसडीएम के आदेश पर त्वरित कार्रवाई की गई। बरामद अवशेषों को विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए वीडियोग्राफी कराते हुए जमीन में गाड़कर निस्तारित किया गया है। साथ ही नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.