अभिषेक शर्मा, मई 28 -- देशभर की तरह हरियाणा फरीदाबाद में भी ईद-उल-अजहा का पर्व रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही जिले की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश और समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। खास बात यह है कि एक मस्जिद से गाय की रक्षा को लेकर भी आवाज उठी। केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित और बूचड़ खाने बंद करने की मांग की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग हाथ में ऐसे पोस्टर लिए नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ऊंचा गांव, एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-56, जवाहर कॉलोनी और तिलपत क्षेत्र की मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की आ...