गढ़वा, अप्रैल 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के ऊंचरी में अवैध बूचड़खाना चलाने के मामले में गढ़वा नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित कुमार समद ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। गढ़वा थाने में दिए गए आवेदन में रोहित ने जिन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है उनमें महफूज कुरैशी, मंजूर कुरैशी, शौकत कुरैशी, ओनू कुरैशी, वारिस कुरैशी, साबिर कुरेशी, हसनैन कुरैशी शामिल हैं। सिटी मैनेजर के द्वारा गोवंशीय पशुओं का अवैध भंडारण व व्यापार करने के मामले में प्राथमिक की दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि सिटी मैनेजर के आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मालूम हो कि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को शहर के ऊंचरी क्षेत्र की गलियों में अवैध बूचड़खानों के व...