बूंद-बूंद बचाएं पानी, हजारों रुपये का लाभ भी पाएं किसान
संभल, जून 1 -- संभल। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की सिंचाई लागत कम करने के लिए उद्यान विभाग ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर आकर्षक अनुदान योजना शुरू की है। योजना के तहत किसान आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाकर पानी की बचत के साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इस तकनीक के जरिए फसलों की सिंचाई में 90 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है, जिससे गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल ने बताया कि किसान कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे। इससे फसल उत्पादन बेहतर होगा, सिंचाई पर होने वाला खर्च घटेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने इच्छुक किसानों से विभाग में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.