बूंद बूंद पानी को तरस रही है 1200 की आबादी
चतरा, मई 25 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही सिमरिया क्षेत्र में पानी की किल्लत ने विकराल रूप धारण कर लिया है। क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में पेयजल संकट इस कदर गहरा गया है कि स्थानीय निवासी एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह होते ही पानी का इंतजाम करना लोगों की मुख्य चुनौती बन गया है। सबसे ज्यादा इस समस्या से सिमरिया अनुमंडल कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर बसा गांव हर्षनाथपुर के लोग जूझ रहे हैं। गांव के लगभग सारे जलश्रोतसूख गए चुके हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, भूजल स्तर (वाटर लेवल) काफी नीचे चले जाने के कारण क्षेत्र के अधिकांश चापानल और कुएं सूख चुके हैं। सरकारी स्तर पर लगाए गए चापाकल (हैंडपंप) बेकार पड़े हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। कई इलाकों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें भी सफेद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.