बूंद बूंद को तरसे लोग, जमकर किया सभी विरोध
झांसी, मई 27 -- झांसी,(गुरसरांय)। गुरसरांय क्षेत्र के कई लोग भीषण गर्मी में बूंद बूंद को तरस गए। बुधवार को सभी ने जमकर विरोध किया। लोगों ने कहा कि ''हर घर जल'' योजना के तहत नल तो लग गए,लेकिन उनमें पानी न आने से त्रस्त हो गए है। आखिर में बुधवार की सुबह महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पानी की बूंद-बूंद को तरस रहीं दर्जनों महिलाओं ने सीधे स्थानीय रामनगर रोड़ स्थित वाटर प्लांट पर पहुंचकर जमकर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से उनके मुहल्ले में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। पानी के वैकल्पिक श्रोतों के रूप में लगे हैंडपंप भी या तो खराब हैं या दूषित पानी उगल रहे हैं। पीने के पानी के लिए उन्हें भीषण धूप में दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
महिलाओं का विरोध महिलाओं ने अधिकारियों को घेरकर खरी-ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.