प्रयागराज, अप्रैल 7 -- तेलियरगंज में 50 से अधिक परिवार महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। तेलियरगंज पुलिस चौकी के पीछे बस्ती के घरों में पानी का कनेक्शन तो है, लेकिन टोटियों से पानी नहीं मिलता। लोग सड़क पार कर टीबी हॉस्पिटल और आसपास के मोहल्लों में पानी लेने के लिए जाते हैं। तेलियरगंज वार्ड के पूर्व पार्षद रंजन कुमार ने मंगलवार को संभव जनसुनवाई में यह शिकायत नगर आयुक्त साईं तेजा से की। नगर आयुक्त ने जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव को बस्ती की जलापूर्ति दुरुस्त करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त से शिकायत करने के बाद पूर्व पार्षद ने बताया कि शंकरघाट का विद्युत शवदाह गृह भी बंद है। शवदाह गृह बंद होने की जानकारी मिलने पर परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए फाफामऊ या दारागंज चले जाते हैं। नगर निगम के हैजा अस्पताल में कई परिवारों के आवास आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.