किशनगंज, जनवरी 5 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुकुरबाघी पंचायत स्थित बूंद नदी तट पर माता मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज़ इलाकों के साथ ही नेपाल और पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह मेला भारतीय संस्कृति, स्थानीय परंपरा और सांस्कृतिक एकता की झलक प्रस्तुत कर रहा है।विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार स्वयं दल-बल के साथ मेला स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए 20 पुलिस जवानों सहित दंगा नियंत्रण पाटी को तैनात किया गया है। पूरे मेले पर पुलिस की सतर्क निगरानी बनी हुई है। मेला कमिटी द्वारा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.