पीलीभीत, अप्रैल 17 -- कलीनगर। गांव में शराब की दुकान खोले जाने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शराब की दुकान हटाकर उसके स्थान पर कंप्यूटर कोचिंग सेंटर और सिलाई कढ़ाई केंद्र खोलने की मांग की गई। सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी ने पहुंचकर महिलाओं को समझने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोली गई है। आबादी के बीच और स्कूल के पास खोली गई इस दुकान को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। दर्जनों महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गई। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और दुकान गांव से हटाने की मांग की। का दौरान महिलाओं ने कहा की गांव में शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा। इसका बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इससे झगड़े, घरेलू हिंसा और अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी। गांव क...