पीलीभीत, मई 7 -- पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम बूंदी भूड़ के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा के नेतृत्व में डीएम से भेंट कर ग्राम में पट्टे की भूमि पर प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को अवगत कराया कि उक्त भूमि मूलतः खेती के लिए पट्टे पर आवंटित की गई थी। जिसे अनुचित रूप से व्यवसायिक उपयोग के लिए दिया जा रहा है। ग्रामवासियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि गांव में शराब भट्टी खुलने से सामाजिक वातावरण तथा बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि उक्त पट्टे को तत्काल निरस्त कर भूमि किसी पात्र भूमिहीन परिवार को आवंटित की जाए और शराब भट्टी को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और उचित सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.