पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने का विरोध करने वाली महिलाओं समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद जिला मुख्यालय आ रही महिलाओं की बस को उत्तराखंड बॉर्डर पर रोक दिया गया। कलेक्ट्रेट में पुलिस को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी स्थिति निपटा जा सके। महिलाएं दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और शराब की दुकान हटवाने की मांग कर रही हैं। पिछले दिनों कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधोटांडा के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं और पुलिस में नोंकझोंक के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बैकफुट पर आना पड़ा था। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान को लेकर हुए बवाल में 43 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर बीते दिवस शुक्रवार को 43 नामजद समेत 15 अज्ञात पर माधोटांडा में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है...