पीलीभीत, मई 10 -- बूंदीभूड़ कांड के विरोध में जिला मुख्यालय आ रहे महिलाओं को बार्डर पर रोका पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध को लेकर बवाल के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर अफसरों से मिलने पीलीभीत आ रहीं महिलाओं को उत्तराखंड बार्डर की मझोला चौकी के समीप रोक लिया गया। इधर, महिलाओं से मिलने जा रहे शाहजहांपुर निवासी कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार को पुलिस ने आसाम चौराहे पर रोक लिया। करीब दो घंटे वार्ता के बाद उनको मझोला चौकी ले जाया गया। जहां उन्होंने महिलाओं से वार्ता कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। 11 सदस्यीय महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम,एसपी से कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मुलाकात करेगा. यह भी पढ़ें- बूंदीभूड़ की महिलाओं को उत्तराखंड बॉर्डर पर रोकामहिलाओं का प्रशासन के साथ विवाद था...