सीवान, अप्रैल 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को बूंदा बूंदी बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासकर पचरुखी और आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है तथा कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में बारिश होने पर फसल को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस समय बारिश होती है, तो खेतों में खड़ी फसल गिर सकती है और कटे हुए गेहूं भी भीगकर खराब हो सकते हैं। इससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होगी और बाजार में उचित मूल्य मिलने में कठिनाई हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में फसल पक चुकी है, वहां जल्द से जल्द कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। साथ ही, कटे हुए अनाज को खुले में न छोड़कर ढककर रखने की भी हिदायत दी गई है। कृषि विभाग का कहना है कि ...