हाथरस, मार्च 16 -- बूंहाथरस। एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार तड़के शहर व आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। सुबह से शाम-तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम काफी सुहाना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को तड़के से ही मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। शहर व आस-पास के इलाकों में हवा चलने के साथ बूंदा-बांदी हुई। इससे बारिश होने के आसार बने रहे। दिन निकलने के बाद भी मौसम में कोई बदलाव दिखाई नहीं दिया। आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप भी खिली, लेकिन सुबह से शाम तक धूप की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी सूर्य देव ने दर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.