बूंदाबादी से रात में राहत, दिन में तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
बांदा, जून 25 -- बांदा। प्रचंड गर्मी का सामना करने कर रहे जनपदवासियों को अब मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है। रात में 12 बजे तक गर्मी ने नींद उड़ाई, पर इसके बाद तेज हवा व बूंदाबादी से मौसम काफी सामान्य हो गया। वहीं गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप ने उमस व गर्मी में इजाफा कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिन में जनपद में तेज हवाओं व प्री-मानसून बारिश से राहत मिलने का पूर्वानुमान बताया। दोपहर की आग उगलती तल्ख धूप ने गुरुवार को जनपदवासियों को प्रचंड गर्मी का एहसास कराया। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तपिश से जनजीवन बेहाल; तापमान 38 डिग्री पर पहुंचा तापमान कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। रात में हलकी बूंदाबादी और तेज हवाओं ने गर्मी से काफी राहत दी थी। लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.