बलिया, दिसम्बर 29 -- बलिया, संवाददाता। जिले के अधिकांश जगहों पर शनिवार की देर रात बूंदाबांदी के बाद रविवार की सुबह कुहासा की चादर तनी रही। चरम पर पहुंच चुकी शीतलहर से जन जीवन बेहाल हो गया है। धूप नहीं निकलने से लुढ़के पारा ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे। प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की अपर्याप्त व्यवस्था से लोग बेहाल हैं। छुट्टी का दिन होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह पछुआ हवा चलने से गलन तेज हो गई। भीषण ठंड से आमजन की कौन कहे पशु पक्षी तक कांप गए हैं। कुहासा के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड से बेहाल लोग अलाव तापते नजर आए। लेकिन इससे भी उन्हें कोई राहत मिलती नहीं दिखी। जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग ...