गंगापार, मार्च 28 -- शुक्रवार की शाम करीब छह बजे हुई बूंदाबांदी से किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीरे खिंच गई हैं। खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों सहित फसल काली होती जा रही है। दो दिनों से आकाश में बादल देख किसान परेशान हैं। भूईपारा गांव के किसान अंशू सिंह, रैपुरा गांव के ज्ञानशंकर, कठौली गांव के किसान जय प्रकाश सिंह, सोंराव गांव के किसान विनय कुमार शुक्ल, डेलौहा गांव के किसान राजेश कुमार आदि का कहना है कि शुक्रवार की शाम हुई बूंदाबांदी से गेहूं की कटाई पर असर पड़ा है, सरसों की कटी फसल खेत में पड़ी है। तेज धूप होने पर सरसों की फसल खेत में चटक जाएगी। किसानों ने बताया कि गेंहू की फसल की कटाई ने जोर पकड़ लिया है। जिन किसानों के खेत में कटी फसल इकठ्ठा थी। 30 फीसदी फसल तेज हवा के साथ बिखर गई। शनिवार को दिनभर तेज धूप होने के बाद शाम तीन बजे आकाश में बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.