बूंदाबांदी से राहत नहीं, उमस ने किया बेहाल
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट लिया। आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद घंटे भर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लोगों को उम्मीद थी कि तापमान में गिरावट होगी और इससे राहत मिलेगी, लेकिन गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। हल्की बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। हालांकि दिनभर लोग पसीना और चिपचिपाहट गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक उमस बढ़ गई। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल रही। यह भी पढ़ें- तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग दुकानदार भी गर्मी और उमस से परेशान दिखे। बेजुबान भी गर्मी और उमस से बेहाल रहे। हालांकि गर्मी से राहत के लिए शनिवार को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.