भभुआ, मई 4 -- दोपहर बाद जिले में अचानक मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादल मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश का जारी किया है ऑरेंज अलर्ट (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यह भी पढ़ें- बांका : क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, आंधी-बारिश की जताई जा रही संभावनामौसम में बदलाव सोमवार की सुबह से आसमान साफ था और धूप निकली थी। दोपहर करीब ढाई-तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में बदलाव से जहां एक तरफ लोगों ने उमसभरी गर्मी से राहत महसूस की, वहीं उनकी परेशानी बढ़ गई, जिनके बेटा-बेटी की शादी व तिलक समारोह है। कुछ देर के लिए अंधेरा जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया। लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर तेज आंधी-बारिश हुई तो टेंट-पंडाल उखड़ जाएगा और ...