बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत
उरई, मई 15 -- उरई, संवाददाता। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे उरई वासियों के लिए शुक्रवार की सुबह सुखद अहसास लेकर आई। तड़के हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने न केवल पारे को नीचे गिराया बल्कि लोगों को चिलचिलाती धूप से भी बड़ी राहत दिलाई है।शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देखते ही देखते ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन इसने वातावरण में घुली तपन को शांत कर दिया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद लिया। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त था। शुक्रवार को हुई इस बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में भी बादलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.