बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर/चांदपुर। बुधवार की देर रात से शुरू हुई रुक-रुक कर बूंदाबांदी के कारण गुरुवार को मौसम में ठंडक बढ़ गई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसका असर बिजनौर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। लगातार बादलों और बूंदाबांदी के कारण लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हुआ, जबकि किसानों ने इसे गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया है।किसानों की फसल पर संकटचांदपुर क्षेत्र में गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.