बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। जनपद में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक आसमान में बादलों का डेरा रहा। शाम के तीन बजते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन सड़कों पर कीचड़ फैल गया। जिसके चलते लोगों को आवागमन के समय परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, बिगड़े मौसम ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर उकेर दी है। किसानों का कहना है कि अब यदि बारिश हो गई, तो खून पसीनें से तैयार गेहूं और दलहनी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। दरअसल, इस बार कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। जिसके चलते बार-बार मौसम का मिजाज बदलता रहा। मंगलवार को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसका असर शाम के समय देखने को मिला। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, इस बीच तेज हवा भी चलती रही। जैसे ही शाम के तीन बजे, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.