बूंदाबांदी से पारा आठ डिग्री सेल्सियस गिरा
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले तीन दिनों के भीतर शहर के अधिकतम तापमान में कुल 8.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को हुई ताजा बूंदाबांदी के चलते पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है, जिससे रात के समय भी मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं, 27 मई को शहर का अधिकतम तापमान इस सीजन के सबसे उच्च स्तर 42.8 डिग्री सेल्सियस पर था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को मामूली उतार-चढ़ाव के साथ शहर का अधिकतम तापमान 34.8 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.