रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बरसात हो रही है। बारिश होने से तापमान में एकाएक गिरावट आई है और बारिश के साथ चल रहीं हवाओं से दोबारा से ठंडक का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों तक जिले में बारिश का अलर्ट है। 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी। बदलते मौसम में किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं को नुकसान हो सकता है। कृषि विभाग ने किसानों को फसल की देखरेख और जल निकासी के इंतजाम के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा का कहना है कि अभी तक मौसम ठीक रहा है बारिश से फसल को नुकसान नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.