बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, उमस बरकरार
गंगापार, जून 26 -- क्षेत्र में मौसम का लगातार बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। शुक्रवार रात कई गांवों में हुई हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिन में तेज धूप और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम अस्थिर बना रहा। शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह फिर तेज धूप निकल आई, जबकि दोपहर में चली ठंडी हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.