सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह लोगों की नींद खुली तो आसमान काले घने बादलों से ढका हुआ था और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी थी। इस बदलाव से मौसम में ठंडक और तरावट तो महसूस हुई लेकिन किसानों के लिए चिंता भी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह हुई बूंदाबांदी के कारण गेहूं की कटाई पूरी तरह प्रभावित रही। खेतों में खड़ी फसल तैयार है और कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा था लेकिन नमी बढ़ने से किसानों को काम रोकना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के बाद बूंदाबांदी थम गई फिर भी पूरे दिन कटाई का काम ठप रहा। इससे किसानों की सांसें अटकी रहीं क्योंकि थोड़ी भी देरी से फसल को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.