फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली। पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वही नूह में ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी तापमान में करीब 4 डिग्री की कमी आई है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।शाम करीब 5 बजे बल्लभगढ़ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इसका असर साफ तौर पर महसूस किया गया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.