संभल, अप्रैल 7 -- कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान दिनभर बादलों से ढका रहा और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। बीच-बीच में तेज हवा के झोंकों ने मौसम को और ठंडा बना दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। इस बेमौसम बूंदाबांदी और तेज हवा का सबसे अधिक असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है, ऐसे में बारिश और हवा के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में कटे हुए गेहूं के भीगने से पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है, जिससे किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, मौसम में आई ठंडक के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। खांसी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.