बरेली, मार्च 24 -- सप्ताह भर से बिगड़ते मौसम के कारण किसान खेतों में तैयार गेहूं की फसल कटाई नहीं कर पा रहे हैं और बूंदाबांदी से कटाई लेट हो गई है। कुछ किसानों ने गेहूं काट दिये तो उन्हें बूंदाबांदी ने फसल की गहाई करने से रोक लिया है। किसानों को इस समय अपने पशुओं को खिलाने के लिए भूसा महंगे दामों पर 1800 रुपये प्रति कुंटल खरीदना पड़ रहा है। सहासा गांव के किसान छत्रपाल सिंह ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, लेकिन मौसम के बिगड़ते मिजाज के कारण उन्होंने अपने गेहूं नहीं काटे हैं। गांव खेड़ा के लाल बहादुर लोधी राजपूत ने बताया कि पशुओं को खिलाने को भूसा नहीं है, मजबूरी में भूसा महंगा खरीदकर पशुओं को खिला रहे हैं। गांव बागरपुर के गजेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उनके पास पिछले माह से भूसा नहीं है। वह 1600 रुपये कुंतल भूसा खरीद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.