गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह। पिछले सप्ताह से लोग गर्मी से परेशान हैं। उमस भी जीना बेहाल कर दिया है। शनिवार सुबह को हालांकि बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद थी, जो नहीं हुई। बूंदाबांदी के बाद धूप और तीखी हो गई। घर से निकले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ी गर्मी के चलते घरों से बाहर निकलनेवाले लोग सिर पर गमछा लपेटकर निकल रहे हैं। जबकि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए नींबू पानी, जूस आदि का लोग सहारा ले रहे हैं। लोगों को एक अच्छी बारिश के बाद राहत की उम्मीद है।तेज धूप और साफ आसमान पूरे दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। मौसम के कारण उमस और गर्मी दोनों का असर पड़ रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण बाहर निकलना लोगों का मुश्किल हो रहा है। करीब पांच ...