कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सुबह बूंदाबांदी हुई। फिर तूफानी हवाएं चलीं। शहर के आसपास कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में मामूली नरमी दिखी। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों के कारण रात का तापमान अब तक का सर्वाधिक 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ समेत अनेक मौसमी गतिविधियों के चलते मार्च में देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश की संभावना का ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी रविवार को पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहा। सुबह से बादलों की आवाजाही लगी रही। कई बार गरज-चमक की स्थिति बनी। अंधेरा छा गया। पर बारिश नहीं हुई। कई स्थानों पर बूंदाबांदी मात्र हुई। इस दौरान हवा की गति 35-40 किमी प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.