भदोही, मई 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मई में बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है लेकिन साथ में उनकी परेशानी भी बढ़ा दी है। दो दिनों से हो रही बूंदाबादी और ठंडी हवा के कारण तापमान में करीब 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले दस वर्षों में इस माह का असामान्य स्तर माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत और रात में 30 प्रतिशत रही, जबकि पूरवा हवा करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में बादल छाए, दो डिग्री तापमान गिरामौसम का पूर्वानुमान हालांकि बुधवार, छह मई से मौसम के साफ होने और तापमान के 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में उमस ने लोगों को थोड़ी परे...