संभल, अप्रैल 19 -- जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी। शनिवार सुबह जैसे ही सूरज निकला, उसने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर आम दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल दिखाई दी। यह भी पढ़ें- पारा 43 डिग्री, भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं, पशु व पक्षी सभी बेहाल लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलने। गर्मी से राहत पाने के लिए श...