बूंदाबांदी में फिसली बाइक डिवाइडर से टकराई
इटावा औरैया, जुलाई 26 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के समीप रविवार को बूंदाबांदी के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और फ्लाईओवर ब्रिज के पास डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार फिरोजाबाद जिले के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 25 वर्ष विक्रम पुत्र केवल सिंह तथा 26 वर्ष पिंटू पुत्र इतवारी लाल, निवासी ग्राम हिमांऊपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद। सूचना पर पहुंची पुलिस ने। एंबुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.