बूंदाबांदी भी नहीं दिला सकी राहत, तपिश ने बढ़ाई मुश्किल
सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। भीषण गर्मी से जूझ रहे जिलेवासियों को बुधवार सुबह हुई कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन मौसम का मिजाज जल्द ही बदल गया। सुबह करीब सात बजे के बाद कुछ देर तक हल्की बूंदाबांदी हुई और लगभग नौ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। लोगों को लगा कि तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री से घटकर 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता भी 19 से बढ़कर 22 पहुंचने के कारण उमस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.