लातेहार, मार्च 16 -- बेतला प्रतिनिधि । क्षेत्र में बीते रविवार को हुई बूंदाबांदी ने उमस बढ़ा दी है। इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।क्योंकि एक तरफ उमस भरी गर्मी तो दूसरी ओर बिजली की कटौती से लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने कहा कि ऐसे में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति में कटौती करना न सिर्फ संवेदनहीनता का परिचायक है, बल्कि लोगों के साथ सीधे तौर पर अन्याय है। इधर सहायक विद्युत अभियंता अमित कुमार(बरवाडीह) ने कहा कि खराब मौसम में बिजली से अक्सर कई तरह की दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काटी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.