बूंदाबांदी बाद मौसम का तीखा वार, पारा 36 डिग्री
झांसी, अप्रैल 3 -- अप्रैल के शुरूआती दौर में मौसम हर रंग से रूबरू करा रहा है। गुरुवार की रात हल्की बारिश के बाद बूंदाबांदी हुई। वहीं शुक्रवार को मौसम एकदम तल्ख हो गया। टनटनाती धूप ने शहरियों को बेकल कर दिया। अधिकतम पारा 36 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का ताप 21 डिग्री होने की वजह से शहरी परेशान रहे। घरों में कूलर, पंखों, एसी का इस्तेमाल किया गया। बीती आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बिगड़ा। पहले बूंदाबांदी हुई। इसके बाद कुछ देर बारिश भी। उम्मीद थी शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पर, इससे इतर, सुबह 6.06 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे मौसम में तल्खी आई। सुबह 8.30 बजते ही सूरज ने तपिश का एहसास करा दिया। दोपहर 12.30 बजे हल्के बादलों ने शहर को घेरा। पर, पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से 8 से 10 किमी रफ्तार से गर्म हवाएं सताने लगीं। दोपहर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.