बूंदाबांदी के बीच दिन-रात का चढ़ा तापमान
गोरखपुर, मई 9 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो रही है। इस कारण शुक्रवार को हवाओं की रफ्तार कम हुई। बादल आसमान में छाए जरूर मगर बूंदाबांदी कर लौट गए। दिन व रात के तापमान में भी इजाफा हुआ। शनिवार को भी आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। तेज हवाएं चलेगी। रविवार से आसमान से बादल गायब हो जाएंगे। रविवार से अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि उसके बाद फिर मौसम में बादलों की छाए रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार ट्रेस बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी के बीच 1.5 डिग्री सेल्सियस चढ़ा न्यूनतम तापमान शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.