रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। एक दिन पहले दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से धूप खिली रही, ऐसे में लोगों को राहत मिली। दिन के समय में धूप के तेवर भी तल्ख थे और लोग घर की छतों पर धूप सेंकते हुए नजर आए। बुधवार को मौसम साफ होने और दोपहर में धूप खिल जाने से बाजार में भी रौनक नजर आई। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज समय से पूरा होता हुआ नजर आया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में बारिश की संभावना कम ही है। मौसम साफ रहेगा और तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम से किसान खुश मौसम का मिजाज अभी चिंता का विषय नहीं है। किसानों की मानें तो इस समय गेहूं की फसल को नमी की आवश्यकता थी, जो बूंदाबांदी होने से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.