कौशाम्बी, जून 27 -- पिछले एक हफ्ते से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी ठंड हवाएं तो कभी चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से बढ़ी उमस व हो रही तल्ख धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। जेठ के महीने की इस भीषण गर्मी में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे ही आसमान से बरसती आग के कारण दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं एक दिन पूर्व हुई हल्की बूंदाबांदी ने राहत देने के बजाय वातावरण में उमस बढ़ा दी है। इससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं। जेठ महीने की दुपहरी कहर बरपा रही है। शनिवार को भी आसमान से आग बरसती नजर आई। भीषण गर्मी में लोग पसीना बहाते नजर आए। जरूरी काम से भी घरों से बाहर निकले लोग धूप की तल्खी से बेहाल हो गए। जहां भी पानी मिला वहां अपना गला तर करने के साथ ही चेहरे पर पा...