आजमगढ़, जून 6 -- मेहनगर। शुक्रवार की रात हुई बूंदाबांदी, तेज हवा और बिजली की चमक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार सुबह निकली तेज धूप ने हालात और मुश्किल कर दिए। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। उमस भरी गर्मी के चलते बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी से बिलबिलाए लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि रात की हल्की बारिश से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई है, जिससे पसीना और बेचैनी लगातार बनी हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। य...