नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली को हल्की बारिश और नमी भरी हवाओं ने गर्मी से खासी राहत दी है। रविवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। दिल्ली के लोगों को इस बार फरवरी में सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा। दरअसल, इस बार जाड़े के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में आम वर्षों की तुलना में कम हिमपात हुआ। इसी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी में होने वाली बारिश भी बेहद कम हुई। इसके बाद मार्च के महीने में भी मौसम का यही रुख बना रहा। मार्च महीने के ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री तक ऊपर बना रहा।मौसम विभाग का अनुमान है कि...