फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में गुरुवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी के बीच कुछ राहत भी महसूस हुई। दोपहर बाद आई आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिली। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान अपेक्षाकृत कम रहा और लोगों को तेज धूप से राहत मिली। सुबह करीब नौ बजे तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा कम था। दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ होने के बाद तेज चटक धूप निकल आई और हवा बंद होने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ, जिससे लोगों को दोपहर के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- चार मिमी बारिश ने गिराया 9.4 डिग्री पारा, गर्मी से मिली राहतमौसम में बदलाव दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब सा...