पीलीभीत, मार्च 28 -- शुक्रवार को राम नवमी पर सुबह अचानक बादल छा गए। बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया। छाए बादलों के बीच तेज धूल भरी हवाओं ने हर किसी को परेशान किया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान से लोगों को राहत मिली। सुबह से मौसम बदला रहा और धूप नहीं निकलने से लोगों को बड़ी राहत रही। हांलाकि दिन में दो से तीन बार छिटपुट बूंदे गिरने से किसानों को माथे पर जरूर चिंता के बादल छा गए। किसानों ने खेत पर पहुंच कर बादलों को निहारा और फसल सुरक्षित रहने को प्रार्थना की। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.