बूंदाबांदी के बाद घंटों बिजली गुल रही
गाज़ियाबाद, जून 15 -- ट्रांस हिंडन,आयुष गंगवार। शहर में सोमवार सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन घंटों बिजली गुल रही। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, दोपहर को तेज हवाओं के चलते राजेंद्रनगर में एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ।इंदिरापुरम, सिद्धार्थ विहार, लोनी सहित कई इलाकों में सोमवार सुबह कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई। बारिश शुरू होते ही ट्रांस हिंडन के इस से अधिक इलाकों की बिजली गुल हो गई। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह करीब चार बजे से छह बजे तक करीब दो घंटे 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली गुल रही। इसके बाद सुबह बूंदाबांदी होते ही बिजली चली गई, जो एक घंटे बाद आई। वहीं, राजेंद्र नगर सेक्टर-दो निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह से ही बिजली का आना-जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.