उरई, अप्रैल 4 -- माधौगढ़, संवाददाता। लगातार बदल रहे मौसम ने अचानक करवट बदली।बूंदाबांदी के बाद ओलों ने फिर तबाही मचाई। तेज हवा के चलते बिजली के पोल छुक गए। वहीं पेड़ों के गिर जाने से रास्ता अवरूद्ध हो गया। लगातार बदल रहे मौसम ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली।तेज हवा के चलते गेहूं की कटी फसल उड़ गई। वहीं हल्की बूंदा-बांदी के साथ ओलावृष्टि हो गई। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान रामनरेश सिंह, आशुतोष सिंह,मीनू,पंकज कुशवाहा का कहना है कि इस बार मौसम तबाह करके छोड़ेगा। बार बार हो रही बारिश के चलते कटाई,मडा़ई का कार्य प्रभावित हो रहा है। मालूम हो कि मौजूदा समय में गेहूं की फसल पककर तैयार है,कटाई का काम तेजी से चल रहा है।अचानक बदले मौसम के चलते तेज हवाएं चलने जहां जन जीवन अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.