मुरादाबाद, मार्च 15 -- अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवा और बूंदाबांदी को लेकर किसान परेशान हैं। मूंढापांडे सहित अन्य क्षेत्रों में हवा चलने से गेहूं-सरसों की फसल खेतों में गिर गई है। हालांकि, कृषि विभाग ने मौसम की वजह से रबी के फसलों की क्षति से इन्कार है। जनपद में 82 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती हुई है। ठाकुरद्वारा, छजलैट, मूंढापांडे और भगतपुर टांडा क्षेत्र में गेहूं और सरसों की अच्छी खेती होती है। रविवार को सुबह मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी। हालांकि, दोपहर बाद धूप खिली। मूंढापांडे क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सत्येंद्र सिंह, बबलू राठी, मकबूल मियां ने बताया कि गेहूं की फसल गिरी है। क्षेत्र में रबी की करीब 20 प्रतिशत फसल पर मौसम का प्रभाव हुआ है। हल्की बारिश की वजह से सरसों में फफूंदी आने का खतरा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.