मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- बुढ़ाना। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जिले में सयुंक्त रुप से तीसरा स्थान प्राप्त कर बुढ़ाना क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले निशांत कश्यप व वंश सिंघल दोनों ही शिक्षकों के पुत्र है। दोनों ही छात्रों हाईस्कूल में भी अपना जलवा दिखाया था।गांव मदीनपुर निवासी निशांत कश्यप के पिता बिरेन्द्र कश्यप पास के गांव अलीपुर अटेरना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। माता अनिता गृहणी है। निशांत कश्यप अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों को देता है और वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। कश्यप समाज के चौधरी डा. सोनू कश्यप ने छात्र का पगड़ी पहनकर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- जिले में इंटरमीडिएट में 87.11 फीसदी परीक्षार्थियों ने पायी सफलता दूसरी ओर बुढ़ाना की तहसील कालोनी निवासी वंश सिंघल के पिता राजीव सिंघल जिला शामली में ...