मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- बुढ़ाना। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के अंदर दो महिलाओं ने राशन डीलर का थैला काटकर 50 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव भसाना निवासी राशन डीलर दलमीर पुत्र दुर्गा पंजाब नेशनल बैंक शाखा बुढ़ाना में रुपये निकालने आया था। डीलर द्वारा बैंक से 60 हजार रुपये निकालकर थैले में डाल लिए। बैंक में ही थैला काटकर 50 हजार रुपये की गड्डी साफ होने पर डीलर ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें दो महिलाएं डीलर के थैले को काटकर पैसे निकालती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- कागज का थैला थमाकर एक लाख रुपये लेकर फरार, केस राशन डीलर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।फोटो 120-बुढ़ाना कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचा पीड़ित राशन डीलर।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.